बागपत, फरवरी 1 -- बागपत जनपद के वन क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ हैं। वन विभाग की टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के सात शिकारियों/तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से जंगली बिल्ली, सियार, जल मुर्गी, खरगोश सहित कई वन्यजीवों के शव बरामद हुए हैं। वन्य जीवों के शिकार में इस्तेमाल होने वाले खटके, रस्से, जाल और धारदार हथियार भी जब्त किए गए हैं। दरअसल, वन्य जीवों के लगातार हो रहे शिकार को देखते हुए वन विभाग की टीम काफी समय से शिकारियों की तलाश में जुटी हुई थी। विभाग की टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 शिकारियों/तस्करों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की जांच में सामने आया है कि आरोपी बागपत के जंगलों में अवैध शिकार करते थे और बाद में इन वन्यजीवों की तस्करी सोनीपत (हरियाणा) में की जाती थी। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.