वन विभाग पर निजी जमीन में टीला बनाने का आरोप
मधेपुरा, सितम्बर 26 -- आलमनगर, एक संवाददाता। चंदसारा-कबैया टोला के बीच बसनवाड़ा धार के दोनों तरफ वन विभाग की ओर से किसानों की निजी जमीन पर पौधरोपण के लिए टीला बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान चंदसारा के राज कुमार सिंह ने वन प्रमंडल पदाधिकारी सहरसा को आवेदन देकर उचित पैमाइश के बाद पौधरोपण कार्य शुरू कराने को कहा है। इसके अलावा फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति करने पैमाइश के दौरान बनाया गया टीला निजी जमीन में आने पर सरकारी खर्च पर पूर्व की तरह खेती योग्य जमीन के स्वरूप में लाने और फसल क्षति के लिए दोषी कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की गयी है। आवेदन में बताया गया है कि खाता नंबर 203, खेसरा 863, रकवा दो एकड़ 67 डिसमल जमीन में से 66 डिसमल जमीन विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी, कोसी परियोजना द्वारा बसनवारा धार परियोजना अंतर्गत अर्जित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.