चित्रकूट, मार्च 10 -- चित्रकूट। संवाददाता ग्रामीण अंचलों में लोगों के मकानों और खेतों में फसलों को नुकसान कर रहे बंदरों को पकड़ने का अभियान वन विभाग ने शुरू कर दिया है। रेंजर रैपुरा अपूर्व श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रभारी वन दरोगा रामऔतार ने उडकीमाफी प्रधान विनोद के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया। जिसमें टीम ने 77 बंदरों को पकड़कर पिंजरे में कैद किया। इसके बाद सुरक्षित सभी बंदरों को जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...