वन विभाग ने 22 लाख रुपए का अवैध केंदू पत्ता किया जब्त
सिमडेगा, मई 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लाख रुपए मूल्य का एक ट्रक अवैध केंदू पत्ता जब्त किया। बताया गया कि ओडिसा से एक बड़े ट्रक पर केंदू पत्ता लाद कर अवैध तरीके से सिमडेगा के रास्ते वेस्ट बंगाल ले जाया जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना डीएफओ शशांक शेखर को मिली। सूचना के आलोक वन विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए बांसजोर से केन्दू पत्ता लदे ट्रक को जब्त किया। बताया गया कि इस ट्रक में करीब 22 लाख रुपए मूल्य का केंदू पत्ता लदा हुआ है। जिसे बिना ट्रांजिट परमिट के वेस्ट बंगाल भेजा जा रहा था। यह भी पढ़ें- अवैध लौह-अयस्क लदे दो ट्रक पकड़ाया, 22,500 सीएफटी बालू जब्त वन विभाग मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.