साहिबगंज, मार्च 1 -- बरहेट । बरहेट अंचल क्षेत्र के चिहार पहाड़ मौजा के भागाबांध जाने वाली सड़क किनारे से वन विभाग ने 12 पीस सखुवा की लकड़ी शनिवार की देर शाम को जब्त किया है। वन रक्षी रमेश टुडू ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए वन विभाग की टीम ने चिहार पहाड़ मौजा के भागाबांध जाने वाली पीसीसी सड़क के पास से 12 पीस अवैध लकड़ी काटा हुआ बरामद किया गया। इसमें सखुवा और आसन के कटा हुआ सिल्ली बरामद किया गया। उधर, बरामद सिल्ली को गांव के ग्राम प्रधान के जिम्मा में तत्काल दिया गया है। सोमवार को वन विभाग की टीम जब्त लकड़ी को बरहरवा कार्यालय लेकर आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.