बगहा, मई 24 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वन प्रमंडल दो के अंतर्गत अतिक्रमित वन भूमि को खाली कराने के लिए वन विभाग ने लगभग एक सौ लोगों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग के द्वारा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वनपाल सुरज राम और आशीष कुमार ने बताया कि वाल्मीकि नगर रेंज अंतर्गत टंकी बाजार एवं नवका टोला में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर सौ से ज्यादा की संख्या में लोगों ने कच्चा ,पक्का मकान का निर्माण कर लिया है। वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर घर तथा दुकान बनाए सभी लोगों को एक हफ्ता के अंदर भूमि को खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। वनपाल ने बताया कि दर्जनों लोगों के द्वारा वन विभाग की भूमि पर कच्चे पक्के मकान और दुकान बनाक...