चक्रधरपुर, मार्च 15 -- राउरकेला। चक्रधरपुर रेल मंडल के कलुंगा रेलवे स्टेशन के आसपास तीन दिनों तक डेरा डालने के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी को राजगांगपुर की ओर जंगल में खदेड़ दिया था। शनिवार को तड़के सुबह हाथी राउरकेला-राजगांगपुर बीजू एक्सप्रेसवे हाईवे पर पहुंच गया और मंडियाकुदर के पास सड़क पर घूम रहा था। हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं हाथी को देखते हुये लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को फिर से जंगल में खदेड़ने में जुट गया है। बता दे कि दंगल में पर्याप्त भोजन नहीं मिलने के कारण हाथी इन दिनों गांव और शहरी इलाकों की ओर रुख करने लगा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाथी झुंड से बिछड़ गया और पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से इन ईलाकों म...