बहराइच, मार्च 28 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए वन विभाग ने एक प्रभावी कदम उठाया है। शनिवार से कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट के दर्जनों गांवों में तेंदुए के बढ़ते हमलों के मद्देनजर हाथियों के साथ विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि यह अभियान पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया गया है। इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड अब्दुल सलाम, वन वाचर मुन्नीलाल, अमरजीत, महावत मोहर्रम अली और इरशाद अहमद सहित पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया। इस विशेष पेट्रोलिंग में जयमाला और चंपाकली नामक हथिनियों की अहम भूमिका रही। जिनके जरिए जंगल से सटे गांवों सिरसियनपुरवा, गूलर, विशुन टांडा, कुरकुरी कुआं, घोसियाना, नई बस्ती टेड़...