कोडरमा, फरवरी 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को वन विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने डेबोडीह, लेंबे, गलवाती सहित कई प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी ने हाथियों के व्यवहार, उनके विचरण के पैटर्न और उनसे बचाव के सुरक्षित उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाथी सामान्यतः बिना उकसावे के हमला नहीं करते, इसलिए घबराहट में कोई भी गलत कदम न उठाएं। हाथियों को भगाने के लिए कभी भी अकेले प्रयास न करें, बल्कि समूह में सतर्कता के साथ रहें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्च...