हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम ने गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे काठगोदाम-सितारगंज मार्ग पर अवैध सेमल चिरान से भरा एक पिकअप वाहन जब्त किया। वाहन से 623 नग सेमल चिरान बरामद किए गए, जिनके संबंध में कोई वैध कागजात नहीं मिले। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि जब्त वाहन को तिकोनिया स्थित रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया है। इस अभियान में वन दरोगा राम सिंह रावत, वन आरक्षी प्रमोद जोशी और वाहन चालक रविंद्र पाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.