कन्नौज, जनवरी 8 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम बनियानी में वन विभाग ने सड़क निर्माण का रुकवा दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके गुस्सा जाहिर किया। पीडब्ल्यूडी ने ग्राम बनियानी से नवोदय विद्यालय तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को ठेकेदार ने जेसीबी मशीन भेज कर गांव में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालना शुरू कराया। सूचना पर वन रेंजर राकेश कुमार और वन दरोगा राजकुमार शाह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क को वन विभाग की जमीन पर बता कर निर्माण रोकने को कहा। ग्रामीणों ने एकत्र होकर वन विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई। वन विभाग की आपत्ति पर फिलहाल ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य रोक दिया। वन विभाग की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। और चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण नहीं शुरू किया गया तो अनशन व धरना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.