बागेश्वर, मार्च 29 -- बागेश्वर की ग्राम पंचायत शीशाखानी के राजस्व ग्राम सैमधार और शीशाखानी में इन दिनों गुलदार और जंगली सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। हालात को देखते हुए वन विभाग ने गांवों में पिंजरा लगाने के साथ ही अनायडर मशीन भी स्थापित कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगातार क्षेत्र में गुलदार दिखने की सूचना मिल रही थी। कई स्थानों पर गुलदार की गतिविधियां बढ़ने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सैमधार में पिंजरा लगाया है, ताकि गुलदार को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएं।वहीं ग्राम प्रधान राजेंद्र जनौटी ने बताया कि गांव में हर दिन गुलदार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.