चाईबासा, फरवरी 11 -- चाईबासा। टोंटो प्रखंड के केंजरा, हेसासुरनिया, सुंडी सरनिया, चालगी और आसपास के गांवों में बीते एक महीने के दौरान जंगली हाथियों ने फसलों, घरों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। इस आपदा से प्रभावित कई ग्रामीण जानकारी के अभाव या कार्यालय तक न पहुंच पाने के कारण अब तक मुआवजा आवेदन नहीं भर सके हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए वन विभाग के अधिकारी शनिचर हांसदा स्वयं ग्राम केन्द्र पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी दी तथा केंजरा गांव में पटाखें और आवेदन फॉर्म वितरित किए। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों से मुआवजा के आवेदन फॉर्म मौके पर ही जमा कराए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.