जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- परसूडीह स्थित गदड़ा में सोमवार को सेंदरा पर्व को लेकर वन विभाग और दलमा बुरू सेंदरा समिति के बीच अहम बैठक हुई। यह बैठक दलमा राजा राकेश हेंब्रम के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें दोनों पक्षों ने पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली स्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। हर वर्ष सेंदरा पर्व के दौरान वन विभाग और सेंदरा वीरों के बीच टकराव की स्थिति बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से समन्वय बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि किसी प्रकार का विवाद न हो।बैठक में वन विभाग की ओर से मौजूद रेंजर दिनेश चंद्रा ने समिति के सदस्यों से अपील की कि शिकार पर्व के दौरान जंगली जानवरों का शिकार न करें। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपनी परंपरा का निर्वहन करने के लिए जंगल जाए, लेकिन केवल पारंपरिक हथियारों का ही उपयोग करें। जाल और बंदूक ज...