वन विभाग ने रात में लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त की
रुद्रपुर, मई 27 -- सितारगंज, संवाददाता। रनसाली वन क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि में रनसाली वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने वन तस्करों की घेराबंदी की। वन तस्कर चार बाइकों में लदे गिल्टे समेत बाइक छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने चारों बाइकों को कब्जे में लिया। बाइकों में लट्ठों लदे हुए थे। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि मंगलवार की मध्य रात्रि में सरोंजा वीट में वन तस्करों के होने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम सरोजा बीट के अंतर्गत वन निगम के लौट संख्या 4 एवं 5 में पहुंचे। घेराबंदी करने पर रनसाली रेंज के स्टाफ ने मौके से सागौन के लट्ठों से लदी हुई चार बाइकों को मौके से बरामद किया। यह भी पढ़ें- वन विभाग ने रात में लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त की तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। बाइकों को रेंज कार्यालय रनसाली मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.