वन विभाग ने मुक्त कराई एक हेक्टेयर वन भूमि
सोनभद्र, जून 4 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। वन विभाग ने वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिपरी रेंज के बेलहत्थी वन ब्लॉक में लगभग एक हेक्टेयर अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया। उक्त भूमि पर लंबे समय से एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा किया था।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार विशुनधारी नामक व्यक्ति के विरुद्ध वन अपराध के कुल 14 एच-2 प्रकरण दर्ज हैं। लगातार वन भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अतिक्रमित भूमि को सुरक्षा खाई (ट्रेंच) खोदकर सुरक्षित किया गया, जिससे भविष्य में दोबारा कब्जे की संभावना समाप्त हो सके। यह भी पढ़ें- वन विभाग ने मुक्त कराई एक हेक्टेयर वन भूमि वन विभाग ने मुक्त कराई गई भूमि को आगामी वृक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.