सोनभद्र, फरवरी 25 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला के जंगल में स्थित छुही मिट्टी निकालने के लिए खोदी गई मानव निर्मित सुरंगों को वन विभाग ने बुधवार को जेसीबी से जमीदोज करा दिया। 15 से 20 फिट गहरी सुरंग देख वन विभाग के पसीने छूट गए। म्योरपुर के किरवानी में बीते सोमवार को मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत के बाद वन महकमा ने यह कार्यवाही की है। रेंजर जबर सिंह के निर्देश पर गोविंद शाह और विद्या पाण्डेय आदि बुधवार को मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे तो सुरंग देख वन विभाग के पसीने छूट गए। ग्रामीण बुधवार को भी सुरंगों से मिट्टी निकाल रहे थे। सभी को बाहर निकाल वन विभाग की टीम ने सुरंगों को जमीदोज कराया। विभाग ने ग्रामीणों को समझाया कि मिट्टी के लिए अब सुरंग नहीं खोदी जाएगी। ऐसा करने वाले लोगों पर वन विभाग विभागीय का...