दुमका, जून 6 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए देर रात मंझलाडीह के समीप जंगल से एक भालू को रेस्क्यू किया है। वनकर्मियों को सूचना मिली थी कि जंगल में एक भालू भटक रहा है और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन सकता है।सूचना मिलते ही रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानी से सर्च अभियान चलाया और देर रात जंगल के अंदर से भालू को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए भालू को प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...