गया, जुलाई 10 -- फर्जी कागजात बनवाकर वन विभाग की करीब 35 एकड़ जमीन की हेराफेरी करने के मामले में शेरघाटी रेंज के ऑफिसर नितेश कुमार ने गुरुवार को कई लोगों के विरुद्ध आमस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गुरुआ डोमया के रामवृक्ष यादव, गोपाल यादव, आमस पथरा के गणेश पासवान, कृष्णा पासवान, कलवन के लक्ष्मीनारायण यादव, वृंदावन के विष्णुदेव यादव की पत्नी चूरीया देवी, कृष्णा यादव, गुरुआ के सुनील कुमार मिश्रा, बिरहिमा के रौशन कुमार वर्मा, गया के विंदेश्वरी यादव व अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थाने में की गई लिखित शिकायत में आमस के महापुर मौजा में वन के लिए संरक्षित भूमि क्षेत्र का फर्जी तरीके से अवैध जमाबंदी कराने, फर्जी अभिलेख के आधार पर लगान रशीद कटवाने, सरकारी अभिलेख में हेराफेरी, धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति (वन) पर अवैध अधिकार स्थापित...