गिरडीह, मार्च 19 -- बगोदर, प्रतिनिधि। हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के बगोदर वन प्रक्षेत्र में अवैध रूप से बेशकीमती लकड़ियों की कटाई जारी है। बेशकीमती लकड़ियों की कटाई कर उसे अटका के अवैध आरा मिलों में चिराई की जाती है। वन प्रक्षेत्र के कुदर पंचायत में अवैध रूप से की गई लकड़ी की कटाई का खुलासा हुआ है। वन विभाग ने भारी मात्रा में लकड़ियों को जब्त कर लिया है। वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि सुदूरवर्ती कुदर पंचायत अंतर्गत मेघाटांड़ जंगल में लकड़ी तस्करों के द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई की गई थी। स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से लकड़ी तस्करों की दाल नहीं गली और वन विभाग लकड़ियों को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.