चंदौली, मार्च 11 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया चंदौली मार्ग पर स्थित तियरा गांव के समीप राजपथ रेंज की वन टीम ने बीते मंगलवार की रात बिना अभिवहन कागजात के पत्थर की भस्सी लदे डंपर को कब्जे में ले लिया। जिसे रेंज कार्यालय परिसर में ले जाकर सीज कर दिया गया। वन दरोगा सुरेंद्र राव ने बताया कि गश्त के दौरान तियरा नहर के पास से भस्सी लदे डंपर को रोककर कागजात की जांच की गई। इस दौरान अभिवहन संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। टीम में वनरक्षक राधेकृष्णा मिश्रा, सौदागर,यशवंत, बबलू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.