बागेश्वर, अप्रैल 2 -- बागेश्वर। जिले में वन्यजीवों, खासकर जंगली सूअरों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है तथा लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग के अनुसार ग्राम मल्लादेश में वन्यजीव से संबंधित घटना सामने आने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में गांव में बचाव के लिए एनआइएमडीआर यंत्र स्थापित किया गया। विभाग की टीम लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.