वन विभाग ने पांच ट्रक लकड़ी पकड़ी
आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़। वन विभाग की टीम ने बुधवार की रात करीब बारह बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सेहदा टोल प्लाजा के समीप से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही पांच ट्रक लकड़ी बरामद की। पुलिस ने इस मामले में पांचों ट्रकों के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में गिरफ्तार किए गए ट्रक चालकों को वन विभाग की टीम ने मुचलके पर छोड़ दिया। इधर पकड़े गए ट्रकों को लकड़ी समेत सीज कर दिया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आकांक्षा जैन ने बताया कि सीज किए गए चार ट्रक सुल्तानपुर और एक ट्रक प्रतापगढ़ जनपद का है। ट्रकों पर आम, महुआ और गूलर की प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी लदी थी। यह भी पढ़ें- पूर्ण अरण्य में कम हो रहे जंगल, इंसान का पशुओं से हो रहा दंगल पूछताछ में ट्रक चालकों ने बताया कि वे सुल्तानपुर जनपद से तस्करी कर लकड़ी लेकर बिहार जा रहे थे। वन विभाग की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.