पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पूरनपुर। बंडा की ओर से आ रही लकड़ी से भरी ट्राली वन विभाग ने पकड़ ली। दस्तावेज न होने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार रात बंडा की ओर से जामुन की लकड़ी से भरी ट्राली पूरनपुर पहुंची। जानकारी लगते ही डिप्टी रेंजर टीम के साथ असम हाइवे के बंडा चौराहे पर पहुंच गए। टीम ने ट्राली पकड़ ली। चालक और ठेकेदार से लकड़ी से संबधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सके। इस पर ट्राली कब्जे में ले लेकर रेंज सामाजिक वानिकी रेंज कार्यालय ले जाई गई। कडप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि जामुन की लकडत्री अवैध रुप से काटकर लाई गई। कटान से संबधित दस्तावेज न दिखाने पर ठेकेदार गुडडू पुत्र इकरार निवासी बंडा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.