सोनभद्र, मार्च 18 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वन प्रभाग रेणुकूट के सचल दस्ता टीम ने मंगलवार की रात लगभग दस बजे कृषि मंडी राबर्ट्सगंज के पास एक ट्रक साखू का बोटा सहित ट्रक पकड़ा। ट्रक में साखू का बोटा लादकर छत्तीसगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था।रेणुकूट वन प्रभाग के उड़ाका दल प्रभारी पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि लकड़ी माफिया अंतराज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित साखू की लकड़ी से भरा ट्रक जो छत्तीसगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था, का लगभग 70 किमी पीछा कर राबर्ट्सगंज मंडी समिति के पास पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि म्योरपुर के रनटोला रेलवे गेट के पास का मुखबिर ने लोकेशन दिया। टीम मौके पर पहुंची तो ट्रक आगे मुर्धवा हाथीनाला के रास्ते तेजी से आगे बढ़ते हुए रॉबर्ट्सगंज पहुंच गया। वहां कृषि मंडी के पास ट्रक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.