वन विभाग ने पकड़े चीड़ के लट्ठे
हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वन विभाग ने बुधवार को हनुमानगढ़ी चेक पोस्ट में जांच के दौरान 27 नग चीड़ के गोल लट्ठे पकड़े। हैड़ाखान मार्ग से काठगोदाम की ओर आ रहे वाहन की तलाशी लेने पर लकड़ी मिली। वाहन चालक कुंदन सिंह पुत्र भवान सिंह ग्राम झड़गांव तल्ला खन्स्यू से वैध पास मांगने पर दक्षिणी गोला रेंज से जारी पास दिखाया। इसमें केवल चीड़ सोख्ता 5.20 घनमीटर दर्ज था। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि वाहन में लाए जा रहे लट्ठों की अनुमति इसमें नहीं होने पर वाहन को सीज कर रेंज कार्यालय तिकोनिया में खड़ा कर दिया गया है। जांच टीम में वन दरोगा मथुरा दत्त जोशी, सोनी शर्मा, वन आरक्षी प्रमोद जोशी, ललित मोहन बोरा, रविन्द्र पाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.