रुडकी, अप्रैल 1 -- अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त सतर्कता में बजरी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक वाहन का फ्यूज प्लग निकालकर मौके से फरार हो गया। काफी देर बार टीम ने मिस्त्री को बुलाकर किसी तरह ट्रैक्टर स्टार्ट कर कार्यालय में लाकर खड़ा किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को वन विभाग की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान दादूवास की ओर से आती बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। इसपर वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बीएसएम क्षेत्र के पास नेहरू नगर की एक गली में घेर लिया। इसी दौरान सामने से आ रही खनन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों ओर से घिरता देख चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.