लखनऊ, मार्च 12 -- बहराइच, संवाददाता। लंबे समय से क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके तेंदुए को वन विभाग के अधिकारियों ने आखिरकार पिंजड़े में कैद करने में सफलता पा ली। यह तेंदुआ एक मासूम बच्चे की जान ले चुका था और एक बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर चुका था। बुधवार की रात लगभग ढाई बजे जब तेंदुआ एक बार फिर गांव की ओर हमला करने आ रहा था, तब वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह सतर्क थे। उन्होंने गांव में पिंजड़ा लगाकर उसमें बकरी को बंद किया। बकरी की आवाज़ सुनकर जैसे ही तेंदुए ने झपट्टा मारा, वह पिंजड़े में कैद हो गया। इसके बाद वन अधिकारी उसे नानपारा रेंज कार्यालय ले गए, जहाँ मेडिकल परीक्षण के पश्चात उसे प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।कतर्नियाघाट वन्यजीव रेंज के निकट सर्वाधिक दहशत नानपारा रेंज के खैरीघाट थाना क्षेत्र में व्याप्त थी। इस तेंदु...