वन विभाग ने दो सड़क निर्माण के लिए दिया एनओसी
लातेहार, मार्च 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। चतरा सांसद कालीचरण सिंह और स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह के अथक प्रयास से बरवाडीह के लात और चुंगरु पंचायत की दो सड़क निर्माण के लिए वन विभाग ने एनओसी दे दिया है। अब उक्त दोनों सड़क का निर्माण शुरू होने की पूरी उम्मीद बन गई है। वन विभाग द्वारा वन भूमि बताने से सड़क निर्माण अवरुद्ध हो गया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद और प्रमुख सुशीला देवी ने बताया कि लाभर पिकेट से लेकर टोंगारी और लात से करमडीह पिकेट तक सड़क का निर्माण वन विभाग की अड़चन के कारण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को जर्जर सड़क से आने - जाने में घोर परेशानी हो रही है। सांसद को इस बारे में लिखित देकर इससे अवगत कराया गया था। तब सांसद ने दिशा की बैठक में वनाधिकारी को दोनों सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया था। इधर विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.