वन विभाग ने दो पीड़ित परिवारों को दिया मुआवजा
सिमडेगा, मई 28 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दो पीड़ित परिवारों को वन विभाग की ओर से गुरुवार को चेक के माध्यम से मुआवजा राशि प्रदान की गई। यह राशि जिप सदस्य बिरजो कंडुलना के हाथों वितरित की गई। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि वन विभाग की ओर से क्षतिपूर्ति के रूप में सहयोग राशि दी जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवारों से अपील करते हुए कहा कि राशि का उपयोग बेहतर कार्यों एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में करने की बात कही। मौके पर वनपाल सुरेश टेटे, ग्लैडसन टेटे, लखिन्द्र सिंह, सागर सिंह एवं मनीष डुंगडुंग सहित अन्य लोग उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.