वन विभाग ने दी राहत सामग्री
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व की संवेदनशील चौकिया में से एक गौरीफंटा रेंज की कीरतपुर वन चौकी बाढ़ ग्रस्त हो जाती है। लगातार हो रही भारी बारिश एवं बाढ़ के समय में प्रभावित हो जाने कीरतपुर चौकी बंद हो जाती है। वह अभी हाल ही में भारी बारिश एवं नेपाल राष्ट्र के पहाड़ी क्षेत्रों से निकलने वाली नदियों में बारिश का पानी बढ़ जाने के कारण जल उत्पालावित से प्रभावित हो गई। इसलिए कीरतपुर चौकी कर्मियों को उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी की तरफ से राहत सामग्री पहुंचाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.