रामपुर, दिसम्बर 7 -- पीपली वन में अवैध कटान को लेकर वन विभाग ने तहरीर दे दी है। 2 दिन पहले वन विभाग की टीम और तस्करों के बीच फायरिंग हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिलकखानम थाना क्षेत्र के पीपली वन में वन तस्करों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन अवैध कटान के दौरान तस्करों और बनकर्मियों के बीच फायरिंग होती रहती है। तीन दिन पहले भी करीब 2 घंटे तक चली मुठभेड़ में अफरा तफरी मच गई थी। फायरिंग के दौरान वन तस्कर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। अगले दिन आरोपी वन विभाग की टीम के सामने ही अपनी बाइक लेकर फरार हो गए थे। वन दरोगा अतुल कुमार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। थाना अध्यक्ष निशा खटाना ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.