वन विभाग ने ढहाया अवैध अतिक्रमण
चंदौली, अप्रैल 7 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया रेंज के मुजफ्फरपुर बीट के हथिनी वन ब्लॉक कंपार्टमेंट नंबर 2 ए के फिरोजपुर पहाड़ी के पास वन भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को सोमवार की दोपहर वन विभाग की टीम ने जमींदोज कर दिया। चकिया रेंजर अश्विनी चौबे ने बताया कि मुजफ्फरपुर बीट में हथिनी वन ब्लॉक कंपार्टमेंट नम्बर 2 ए में वन भूमि पर तकदीर, दिलीप और निजामुद्दीन पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, वन दरोगा जसवंत सिंह, अमित यादव, अनीता यादव, शिवबक्श, मोहम्मद आजाद, हरिकिशन आदि वनकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.