वन विभाग ने जब्त की 60 पीस साल व महुआ की कीमती चिरान लकड़ी
पाकुड़, जून 29 -- पाकुड़-गोड्डा सीमा पर स्थित छोटा कस्कूटा गांव में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान तस्करों द्वारा छिपाकर रखी गई साल और महुआ की कीमती लकड़ी के 60 पीस चिरान (चौखट) बरामद किए गए। जब्त की गई सभी लकड़ियों को रविवार की शाम अमड़ापाड़ा वन कार्यालय परिसर लाया गया। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लकड़ी तस्करों और माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि इन लकड़ियों को बीते शुक्रवार की देर रात अमड़ापाड़ा वन क्षेत्र के मोरियो डांगापाड़ा से लोड किया गया था। तस्कर मड़गामा और छोटा कस्कूटा के रास्ते इसे गोड्डा ले जा रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर छोटा कस्कूटा गांव में तस्करों का वाहन खराब हो गया। पकड़े जाने के डर से शनिवार की सुबह आनन-फानन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.