लातेहार, मार्च 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह वन विभाग के प्रभारी फॉरेस्टर रजनीश कुमार ने जंगल को आग से बचाने के लिए मोरवाई खुर्द में इको विकास समिति और ग्रामीणों के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक में फॉरेस्टर रजनीश कुमार ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि महुआ का समय आ गया है। महुआ चुनने को लेकर साफ-सुथरा करने के लिए ग्रामीणों के द्वारा आग लगा दी जाती है। इससे जंगल को भारी नुकसान होता है। सैकड़ो छोटे-छोटे पौधे के मर जाने की संभावना रहती है। उन्होंने ग्रामीणों से महुआ चुनने के लिए पत्तों में आग नहीं लगाने की अपील की है। कहा कि पत्तों से खाद्य बनाकर उसका लाभ लेने की जरूरत है। खाद्य बनाने से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। फॉरेस्टर रजनीश कुमार ने बताया कि महुआ का मौसम आते ही ग्रामीणों के द्वारा साफ-सफाई करने के लिए आग लगा दी जाती है। जो जं...