लखीमपुरखीरी, जून 25 -- मझगई वन रेंज टीम ने गुरुवार को इलाके के दुबहा गांव के एक घर पर छापेमारी कर इसके बाहर और अंदर से शीशम के अवैध कटान के बोटे और चिरी हुई लकड़ी बरामद की। इसके साथ ही एक लकड़ी कटर भी बरामद हुआ। वन विभाग ने सात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने वनकर्मियों की टीम के साथ गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे छापा मारकर निघासन कोतवाली के दुबहा गांव के बाहर निघासन-पलिया रोड पर इरफान के घर के बाहर रखे शीशम के आठ बोटे बरामद किए। इसके साथ ही घर के अंदर रखा शीशम का चिरान और एक लकड़ी कटर भी बरामद हुआ। शीशम के ये बोटे इरफान के घर के बाहर घास-फूस में छिपाकर रखे गए थे। इस मामले में इरफान सहित दुबहा निवासी गुड्डू, इस...