चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा, संवाददाता। हाथियों के द्वारा वन क्षेत्र के गांव में किए गए नुकसान को लेकर वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों के बीच क्षतिपूर्ति भुगतान हेतु फार्म का वितरण किया गया। वन रक्षकों ने वन क्षेत्र के विभिन्न गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया। वन विभाग द्वारा नियमित गश्ती भी की जा रही है तथा जागरूकता अभियान भी लगातार जारी है। साथ ही पटाखा वितरण एवं मुआवजा फॉर्म का वितरण भी किया गया। मंगलवार की देर शाम चालगी गांव में हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद पूरी रात नीमडीह, चालगी, कुदाहातु, दोकट्टा आदि क्षेत्रों में गश्ती की गई। इन क्षेत्रों में कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। गश्ती दल में वन अधिकारी शनिचर हांसदा, सूरज मुंडा, विवेक सिंह तथा क्यूआरटी टीम के सदस्य शामिल रहे।।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.