वन विभाग ने की गोलपुर से चार बोटा सखुआ लकड़ी जब्त
दुमका, अगस्त 24 -- मसलिया वन क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत अंतर्गत गोलपुर बुरु टोला, सापतोला स्थित मारंगबुरु पहाड़ के किनारे सोमवार को वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सखुआ पेड़ के चार बोटा लकड़ी जब्त की। जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि पहाड़ किनारे अवैध रूप से सखुआ लकड़ी काटकर रखी गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी वनपाल सह वनरक्षी अमीश कुमार साह और वनरक्षी अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी को कब्जे में लिया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से उक्त लकड़ी को ट्रैक्टर में लादकर वन परिसर, मसलिया लाया गया। लकड़ी जब्त किए जाने के बाद वन विभाग ने मामले में अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.