चंदौली, मई 2 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा रेंज अंतर्गत शिकारगंज वन चौकी के प्रतिबंधित खनन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने शनिवार की सायं छापेमारी कर अवैध खनन के बोल्डर लदे ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। जिसे रेंज कार्यालय परिसर में ले जाकर सीज कर दिया गया। वन विभाग की कार्यवाही से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लठिया कलां गांव की प्रतिबंध पहाड़ी के पास अवैध बोल्डर लदी ट्रैक्टर को पत्थर माफियाओं द्वारा पास कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल वन कर्मियों की टीम के साथ अवैध बोल्डर लादकर जा रही ट्रैक्टर को छापा मारकर कब्जे में ले लिया गया।वन विभाग की कार्यवाही के दौरान ट्रैक्टर चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर को रेंज कार्यालय परिसर में ले ज...