वन विभाग ने अवैध बोल्डर लदे ट्रक को पकड़ा
चंदौली, मार्च 28 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी गांव के समीप चकिया अहरौरा मार्ग पर बीते गुरुवार की रात वन विभाग की टीम ने अवैध बोल्डर लदे ट्रक को पकड़ा। छानबीन में किसी प्रकार का कागजात नहीं मिलने पर ट्रक को सीज कर दिया। चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध खनन की लगातार मिल रही सूचना के आधार मुड़हुआ दक्षिणी गांव के पास ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक चालक कोई भी वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कागजात के अभाव में वाहन को सीज करते हुए अगली कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान डिप्टी रेंजर रामचरित्र सिंह,वन दरोगा रिशु चौबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.