भदोही, दिसम्बर 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और घना कोहरा के बीच पौधों की सुरक्षा के लिए वन विभाग कार्यालय जोरई परिसर में शेड हाउस बना दिया गया। इससे अब पौधों को ठंड में सुरक्षित रखा जा सके। यह शेड हाउस खासकर नीम और महुआ पौधों को तैयार करने के लिए बनाया गया है। क्योंकि इन पौधों में ठंड लगने की संभावना अधिक होती है। डीएफओ विवेक कुमार ने बताया कि जिले में इस वर्ष मानसून सत्र में 12.50 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य वन विभाग को मिला है। विभाग की इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। यहां 18 नर्सरी में 25 प्रजाति के 16 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। आम, नीम, महुआ, सागौन, पीपल, बरगद, पाकड़, अमरूद, ढ़िठोर, शीशम, सहजन आदि पौधे तैयार किए जा रहे हैं। सप्ताह भर से कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। इससे जनजीवन बेहाल है। कोहरे का असर भी दिख रहा है। जोरई नर्सरी ...