भदोही, मई 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में हरियाली लाने की दिशा में करीब 16 लाख 50 हजार से ज्यादा पौधा रोपित होने को तैयार किया जा रहा है। इस वर्ष बरसात शुरू होते ही वन विभाग द्वारा औषद्यीय गुणों से भरपूर करीब बीस हजार महुआ का पौधा रोपित होगा। नर्सरी में तैयार हो रहे पौधों की लंबाई करीब एक से डेढ़ फीट लंबी हो गई है। प्रभागीय वनाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि पौधा रोपित करने को नर्सरी में तैयार हो चला है। ऐसे में जुलाई माह में पौधा रोपित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इधर दस वर्षों में महुआ के वृक्ष में काफी कमी आया है। महुआ का फल और फुल दोनों लाभकारी होता है। ऐसे में महुआ वृक्ष की संख्या बढ़ाने की दिशा में बीस हजार पौधा तैयार किया जा रहा है। मानसून सत्र में निर्धारित स्थलों पर महुआ पौधों को रोपित किया जाएगा। जबकि निर्धारित एक स्थान पर ...