वन विभाग टीम पर हमले के बाद सक्रिय हुई पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी
इटावा औरैया, मई 21 -- चकरनगर। कंधेसीघार जंगल में अवैध कटान रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर लकड़ी माफियाओं ने तमंचा तानकर धमकाने और मारपीट कर दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चार नामजद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। वहीं जंगलों में लगातार हो रहे अवैध कटान को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वन रक्षक राहुल राजपूत की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार सुबह डिप्टी रेंजर सूर्यकांत शुक्ला के साथ गश्त के दौरान रूरा गांव के पास जंगल में पेड़ों की कटाई होती दिखाई दी। जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां कई लोग आरा मशीन और कुल्हाड़ियों से हरे पेड़ों को काटते मिले। वनकर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.