इटावा औरैया, मई 15 -- इटावा, संवाददाता। चौबिया पुलिस की वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले बदमाश के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सैफई थाने का हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, हॉकी, मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। शुक्रवार को थाना चौबिया पुलिस थुलरई-बीना मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक कार से सैफई से बीना होते हुए मैनपुरी की ओर जा रहा है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर पकड़ा सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और वाहन चेकिंग तेज कर दी। कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकन...