सोनभद्र, फरवरी 25 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय रेंज क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सागोबांध स्थित पांगन नदी से बालू निकाल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने मौके पर पकड़कर लिया और म्योरपुर रेंज परिसर लाकर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया। रेंजर जबर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम अचानक नदी क्षेत्र में पहुंची, जहां वाहन के जरिए अवैध रूप से खनन कर बालू परिवहन किया जा रहा था। टीम को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। वन कर्मियों ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी और उसे रेंज कार्यालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में रेंजर जबर सिंह यादव के नेतृत्व में वन दरोगा श्यामकांत, वन दरोगा सर्वेश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.