वन विभाग को अलग-अलग रंग की आंखों वाला उल्लू मिला
बागेश्वर, जून 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। वन विभाग को झिरौली लीसा डिपो के पास एक दुर्लभ विशेषता वाला उल्लू मिला है, जिसकी दोनों आंखों का रंग अलग-अलग दिखाई दे रहा था। वन कर्मियों ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पशु चिकित्सकों को दिखाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। विभाग ने उसे दो दिन निगरानी में रखने के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ने का निर्णय लिया है। वन दरोगा नितिन कुमार को मंगलवार शाम झिरौली लीसा डिपो के समीप यह उल्लू बैठा मिला। अन्य उल्लुओं की तुलना में यह अलग दिखाई दे रहा था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी एक आंख का रंग नीला नजर आ रहा था, जबकि दूसरी आंख सामान्य थी। उल्लू काफी सहमा और कमजोर अवस्था में दिख रहा था।वन दरोगा उसे अपने साथ लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां उसकी जांच की गई। पशुपालन विभाग के चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.