हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की भारी लापरवाही के कारण अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर की 40 बीघा से अधिक वन भूमि गौला नदी के उफान में समा चुकी है। एनएचएआई द्वारा गौला पुल के पिलरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए तटबंध के कारण नदी की धारा मुड़ गई और पानी सीधे चिड़ियाघर की ओर कटाव करने लगा। वन विभाग की ओर से कटाव रोकने और ठोस कदम उठाने को लेकर एनएचएआई को तीन-तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद एनएचएआई मौन साधे बैठा है। अब विभाग चौथा नोटिस भेजने की तैयारी में है। एनएचएआई ने करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से गौला पुल की सुरक्षा, ड्रेजिंग और तटबंध का निर्माण कराया था। निर्माण के समय ही तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज के रेंजर ने एनएचएआई को दो नोटिस जारी किए थे, जिनमें तटबं...