बरेली, दिसम्बर 27 -- वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने विभाग में लंबे समय से अस्थाई तौर पर सेवा दे रहे दैनिक भोगी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। विभाग के 18 दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। ‎मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह एवं डीएफओ दीक्षा भंडारी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियमित किए गए कर्मचारियों को वन विभाग में माली, अर्दली, ट्रैक्टर क्लीनर एवं क्षेत्र सहायक शामिल हैं। कार्यक्रम में एसडीओ आंवला विमल किशोर भारद्वाज, एसडीओ सदर संजीव कुमार जौहरी, सदर रेंजर वैभव चौधरी, फरीदपुर रेंजर ऋषि ठाकुर, मीरगंज रेंजर संतोष कुमार मठपाल व सदर डिप्टी रेंजर हरेंद्र गंगवार आदि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनसे ईमानदारी और न...