बिजनौर, अप्रैल 17 -- नगीना। तहसील क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी महीचंद में वन विभाग के लगाए पिंजरे में एक नर गुलदार कैद हो गया। वन विभाग की टीम गुलदार को पिंजरे सहित कृषि अनुसंधान केंद्र ले गई। पिछले कुछ दिनों से तहसील क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी महीचंद में गुलदार के नज़र आने और कुत्तों को निशाना बनाने की सूचना पर वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम सैदपुरी महीचंद निवासी दीपू के एक खेत में गुलदार को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगा दिया था। शुक्रवार को जब खेत स्वामी दीपू खेत पर गया तो उसने पिंजरे से गुलदार की दहाड़ सुनी और वन विभाग को गुलदार के पिंजरे में फसने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह चौधरी, वन दरोगा अभिषेक,वन दरोगा विशाल प्रताप,अपनी टीम साथ जिसमें वन रक्षक मोहित,माली मेघराज के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर गुलदार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.