गोड्डा, अप्रैल 14 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। शहर के गोड्डा कॉलेज के पीछे स्थित वन विभाग के लकड़ी डंपिंग स्थल पर सोमवार को अचानक आग लग गई। इस आग में हजारों की संख्या में जमा लकड़ियां जलकर राख हो गई । घटना के बाद से ही आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना गया है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम के समय आग तेजी से फैलनी शुरू हुई और कुछ ही देर में उसने पूरे डंपिंग स्थल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि देर रात तक आसमान में धुएं का काला गुबार छाया रहा। रात के अंधेरे में भी आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। वहीं, आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को धुएं और तेज गर्मी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, इस डंपिंग स्थल पर फोर लेन सड़क निर्माण के दौरान काटे गए पेड़ों की लकड़ियां वन विभाग ...